
भोजपुरी स्टार पवन सिंह, अक्षरा सिंह के आरोपों पर चुप, पटना एयरपोर्ट पर सवाल सुनकर भागे |
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के बीच विवाद ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कहर ढा दिया है। पवन सिंह पर अक्षरा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है। दूसरी ओर, पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के आरोपों पर चुप्पी साध ली है। वे लगातार इस विवाद से जुड़े सवालों से बचना चाह रहे हैं। पवन ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरे से भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन संवाददाताओं ने उनके आरोपों पर सवाल उठाए।
पहले तो भोजपुरी कलाकार और गायक पवन सिंह सवालों से बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि जो लोग आरोप लगाना चाहते हैं, मैं इन सभी बातों का जवाब नहीं देता। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह का विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पवन सिंह को यह बयान देने के बाद एयरपोर्ट से सीधे गाड़ी में बैठकर निकले। ज्ञात हो कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मुंबई में पवन सिंह और उनके परिवार सहित दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एक पुलिस स्टेशन में अफआईआर दर्ज कराया है।
Leave a Reply